Sunday, October 11, 2026
Sunday, October 11, 2026

इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग

Date:

नेशनल  : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर आई है। उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। धुएं को देखकर कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी और घटना की जानकारी स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी। रेलवे प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है।

यह घटना मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई, जब ट्रेन मबोहा से झांसी जा रही थी। पैंट्री कार से शुरू हुआ धुआं धीरे-धीरे अन्य कोचों में फैलने लगा, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आग पर काबू पाने के लिए रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेहनत की। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग लगने का कारण क्या था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related