Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

लुधियाना में बाबा पर पर्चा दर्ज:किशोर से की अश्लील हरकतें,

Date:

पंजाब के लुधियाना में गुरुद्वारा नानकसर ठाठ साहिब में कीर्तन करने वाले एक बाबा पर पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। बाबा पर आरोपी है कि उसने एक किशोर के साथ अश्लील हरकतें की है। उसकी वीडियो भी उसने बनाई है। जगराओं पुलिस ने उक्त आरोपी बाबा जसबीर सिंह जस्सी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। बाबा से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि आज तक और कितने लोगों के साथ उसने गंदा काम किया है।

एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी जस्सी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जस्सी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि मेरा जन्म 2011 में हुआ है। मैं छठी कक्षा तक पढ़ा हूं। 3 साल पहले जस्सी बाबा गांव काउंके कलां मुझे कमरे में प्रसाद देने के बहाने ले गया। वहां उसने मेरे कपड़े उतार कर गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि जस्सी मेरे गुप्तांगो से छेड़छाड़ करने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related