Friday, November 6, 2026
Friday, November 6, 2026

कोर्ट कर्मी सुसाइड केस में DSP समेत 4 पर FIR:जींद में जहर खाकर की आत्महत्या; मरने से पहले बनाई थी वीडियो

Date:

जींद में कोर्ट कर्मचारी राजेश के सुसाइड मामले में सदर थाना पुलिस ने DSP, ASI समेत 4 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेश ने मरने से पहले वीडियो बनाई थी और इसमें DSP, ASI, पुलिस से बर्खास्त एक अन्य कर्मचारी समेत 4 लोगों के नाम लेकर उन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। पुलिस के आश्वासन पर परिजन मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने पर सहमत हो गए हैं।

जींद की जिला कोर्ट में प्रोसस सर्वर के तौर पर तैनात खरकरामजी गांव के 44 वर्षीय राजेश ने 1 अप्रैल को खेतों में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जहर निगलने के बाद उसने वीडियो बनाया है। 1 मिनट 27 सेकेंड की वीडियो में राजेश कह रहा है कि उसने जहर खा लिया है।

पुलिस के सब इंसपेक्टर मिर्चपुर निवासी नरेश व उसका पुलिस से बर्खास्त साला गांव निडानी निवासी महाबीर ने षडय़ंत्र रचा है। खुलासा करने के लिए वह कोर्ट से दस्तावेज मंगाते थे और उसको कागज लाने के लिए दबाव डाला जाता था और ऐसा नहीं करने पर केस में फंसाने की धमकी दी जाती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडरशिप: आप

कांग्रेस भवन के अंदर दलित नेता पर हमला; राहुल...