Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

आगरा में दो बसों में भीषण टक्कर:1 की मौत, 15 घायल ,कई की हालत गंभीर

Date:

 

आगरा—आगरा में मंगलवार दोपहर रोडवेज और प्राइवेट बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। 15 घायल हैं। कुछ की हालत बेहद नाजुक है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बसों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठी सवारियां बाहर सड़क पर आकर गिरीं।

हादसा बाह थाना क्षेत्र में आगरा-इटावा हाईवे पर धर्मनगर के पास हुआ। रोडवेज बस बाह से आगरा की ओर जा रही थी, जबकि निजी बस आगरा से बाह आ रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।DCP ईस्ट अतुल शर्मा ने बताया- हादसे में जो लोग घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related