Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

अबोहर में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक:हादसे में युवक की मौत,  3 बहनों का भाई था मृतक

Date:

 

अबोहर–अबोहर के गांव बहाववाला निवासी एक पंप कर्मचारी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक रात को पंप पर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। इधर आज पुलिस ने मृतक के पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के अनुसार करीब 25 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र पाला राम जो राजपुरा गांव में पेट्रोल पंप पर काम करता था।

रविवार रात अपनी बाइक पर सवार होकर गांव से राजपुरा जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक किसी अन्य वाहन की लाईट पड़ने से वह आगे जा रही ट्राली में जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर देर रात उसके शव को अबोहर के सिविल अस्पताल लाया गया। आज सुबह थाना बहाववाला पुलिस के एएसआई लेखराज ने मृतक के पिता के बयानों पर 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए शव आज परिजनों के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related