Saturday, August 9, 2025
Saturday, August 9, 2025

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पिता, दो बेटों समेत 6 की मौत:पत्नी-बेटी गंभीर; ट्रक में घुसी कार, दो सगे भाइयों की भी जान गई

Date:

 

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार इको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में पिता, दो बेटों समेत 6 की मौत हो गई। जबकि पत्नी, बेटी गंभीर हैं। कार सवार दिल्ली से आगरा जा थे। हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के 3 बजे हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पिचक गया। काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे, फिर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर सभी को बाहर निकला।

हादसे के बाद की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें लाशें और घायल सड़क पर पड़े हैं। घायल तड़प रहे हैं। एक युवक शव आगे की सीट पर फंसा दिख रहा। उसके दोनों हाथ बोनट पर हैं।

मृतकों में दो परिवारों के लोग हैं। जबकि एक शव की शिनाख्त नहीं हुई। एक परिवार आगरा जबकि दूसरा परिवार मध्यप्रदेश के मुरैना का रहने वाला है। आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके दो बेटे रोहित और आर्यन की मौत हो गई। जबकि धर्मवीर की पत्नी सोनी और बेटी पायल की हालत गंभीर है।

मुरैना जिले के बढ़पुरा हुसैन गांव के दो सगे भाई दलवीर उर्फ छुल्ले और पारस तोमर की भी जान गई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में पूर्व अकाली सरपंच के घर फायरिंग:बेटे को लगी गोली, हालत नाजुक

अमृतसर--अमृतसर के मजीठा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में बीती...

विदेश में फंसे 4 पंजाबी नौजवानों की सकुशल वापसी, सुनाई आपबीती

  गढ़दीवाला/ जाजा (टांडा) : पंजाब सरकार के प्रयास से...

हरियाणा सीएम नायब सैनी से मिले पंजाबी एक्टर

चंडीगढ--पंजाबी फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों और आम...

चंडीगढ़ PU में देर रात पुलिस की छापेमारी

चंडीगढ़--चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में आधी रात...