चंडीगढ़–चंडीगढ़ में शामिल 22 गांवों के किसान आज अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। किसान सारंगपुर-मुल्लांपुर रोड पर होंगे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध जताएंगे। किसानों ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक को बाधित नहीं किया जाएगा और सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी।
यह प्रदर्शन पेंडू विकास मंच के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिसमें चंडीगढ़ के 22 गांवों के किसान शामिल होंगे। मंच के अनुसार प्रदर्शन में करीब 500 या इससे अधिक किसानों के पहुंचने की संभावना है। किसान करीब तीन से चार घंटे तक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और प्रशासन का ध्यान गांवों से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करेंगे।
लाल डोरा खत्म-लैंड पूलिंग पॉलिसी लाने की मांग
किसानों की प्रमुख मांग है कि नगर निगम में वार्डों का निर्धारण इस तरह किया जाए कि गांवों को गांवों के साथ ही जोड़ा जाए और कॉलोनियों को कॉलोनियों के साथ ही रखा जाए। किसानों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में गांवों को कॉलोनियों के साथ जोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं सही तरीके से सामने नहीं आ पातीं।


