Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

चंडीगढ़ में आज से किसानों का पक्का मोर्चा:बीकेयू की अगुवाई जुटने लगे किसान

Date:

भारतीय किसान यूनियन और पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से आज (रविवार) से चंडीगढ़ में मोर्चा लगाया गया है। खेती नीति, किसानों की कर्ज माफी समेत 8 मांगों को लेकर वह प्रदर्शन रहे हैं।यह प्रदर्शन 5 सितंबर तक चलेगा। यूनियन के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि ने कहा यह बड़ा प्रदर्शन है।

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से किसानों को सेक्टर 34 दशहरा मैदान प्रदर्शन की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि किसान अब पीछे हटने वाले नहीं है। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्च की तरफ 2 सितंबर को किसान पंचायत रखी गई है।

किसान नेताओं ने बताया कि 2 सितंबर को पंजाब विधानसभा का मानसून सेशन शुरू होगा। ऐसे में यूनियन की तरफ से सरकार को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद सेशन के दौरान देखा जाएगा कि सरकार की तरफ से क्या फैसला लिया गया।

4 सितंबर को सेशन संपन्न होगा। इसके बाद 5 सितंबर को यूनियन की मीटिंग होंगी। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन में किसान अपने परिवारों सहित शामिल होंगे। किसान नेताओं ने बताया कि वह गत डेढ़ साल से खेती नीति बनाने की मांग लगातार कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...