Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

खन्ना में कोल्ड ड्रिंक वैन ने ली महिला की जान:मेले में चार्जिंग वक्त आया करंट

Date:

 

पुलिस जिला खन्ना के थाना समराला अधीन आते कोट गंगूराय गांव में एक मेले के दौरान कोल्ड ड्रिंक की वैन ने एक महिला की जान ले ली। मेले में खड़ी कोल्ड ड्रिंक वैन से करंट लगने से महिला की मौत हो गई।

गुरमीत कौर अपने गांव नीलो खुर्द से गांव कोट गंगू राय में मेले में माथा टेकने के लिए अपने परिवार के साथ पहुंची थी। मृतका के बेटे अमरेंद्र सिंह ने बताया कि माथा टेकने के बाद जब वे अपनी कार में बैठे तो उनकी मां गुरमीत कौर कोल्ड ड्रिंक वैन के पास खड़ी थी और कोल्ड ड्रिंक वैन चार्जिंग पर लगी थी।

गाड़ी का मालिक या कोई कर्मचारी कोल्ड ड्रिंक वैन के पास नहीं खड़ा था। उनकी मां का हाथ कोल्ड ड्रिंक वैन से छू गया, जिससे कोल्ड ड्रिंक वैन से करंट लग गया और गुरमीत कौर की मौत हो गई। उन्होंने वैन मालिक खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related