Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

सिंगर श्रेया घोषाल के हिट गानों की धुनों पर खूब झूमे फैंस

Date:

 

न्यू चंड़ीगढ़ – ओमैक्स ग्रुप ने न्यू चंड़ीगढ़ टाउनशिप में प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया, जिसमें पांच हजार से ज्यादा प्रशंसक शामिल हुए। ‘ऑल हार्ट्स टूर’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को एक अद्भुत संगीत अनुभव दिया। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही श्रेया की जादुई आवाज़ ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने कई हिट गाने गाए, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

 

ओमैक्स ग्रुप के कार्यकारी निदेशक जतिन गोयल ने कहा कि हम न्यू चंड़ीगढ़ के लोगों के लिए श्रेया घोषाल का संगीत लाकर खुश हैं। इतने बड़े दर्शकों का साथ पाकर हमें अपने मिशन की सफलता का भरोसा मिला है। यह सिर्फ शुरुआत है, हम आगे और भी बड़े कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने कहा कि श्रेया की आवाज़ और उनके गाने ने उन्हें एक अलग ही दुनिया में पहुंचा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related