Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

जालंधर में मशहूर सूफी गायक बंटी कव्वाल के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Date:

 

जालंधर-पंजाब के जालंधर के रहने वाले सूफी गायक बंटी कव्वाल के बेटे की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बस्ती पीर दाद निवासी 15 वर्षीय इवान का बुधवार को एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इवान 10वीं कक्षा का छात्र था।जानकारी के अनुसार इवान 10वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को वह कुछ सामान लेने के लिए एक्टिवा पर सवार हो कर बाजार गया था। जहां पर रास्ते में एक दम से कुत्ता आ गया और उसकी एक्टिवा अनियंत्रित हो गई। उसकी टक्कर पास से गुजर रहे ई-रिक्शा से हो गई।

हादसे में युवक को काफी गंभीर चोटें आई थी। पारिवारिक सदस्यों ने युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई थी। तो पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए थे। गुरुवार को इवान की मौत के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...