Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

लुधियाना में दाढ़ी,केस काटकर किया मुंह काला

Date:

पंजाब के लुधियाना एक कस्बा में एक व्यक्ति का मुंह काला कर उससे मारपीट और दाढ़ी केस जबरी काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति के परिजनों का आरोप है कि जिस महिला से वह मिलने उसके घर गया था उसी ने उसे अपने घर बुलाया था।

वह महिला अक्सर उनके घर आकर बेटे को रोटी आदि भी व्यक्ति को देकर जाती थी। महिला के परिजनों ने किस बात पर उसका मुंह काला कर जूतों का हार पहना दाढ़ी केस काटे ये उन्हें भी नहीं पता। परिवार का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति अमृतधारी है लेकिन पुलिस का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति अमृतधारी नहीं है। दोनों पक्ष एससी समुदाय से हैं।

पीड़ित की मां ने बताया कि गांव की एक तीन बच्चों की मां अपने ससुराल से रूठकर मायके आई हुई थी और वह अकसर उनके बेटे को रोटी देने आती थी। मां के अनुसार उन्होंने यह मामला सरपंच को भी बताया था। मां ने आरोप लगाया कि उस महिला ने उनके बेटे को उसने बुलाया और फिर दोनों कहीं चले गए, जहां से महिला के परिवार वाले उन्हें ढूंढ़कर ले आए।

उनका कहना है कि महिला के भाई और परिवार वालों ने उनके बेटे को पहले अपने घर फिर एक रिश्तेदार के घर और बाद में उटाला गांव के रास्ते में ले जाकर पीटा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related