Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

लुधियाना में कार में मिला इंजीनियर का शव:चाचा के साथ रहता था मृतक

Date:

पंजाब के लुधियाना में शनिवार रात एक व्यक्ति कार में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। कार खाली प्लॉट में खड़ी थी। बेहोश पड़े व्यक्ति को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार फोकल प्वाइंट के ईशर नगर इलाके में शराब के ठेके के पीछे प्लॉट में एक व्यक्ति कार में बेहोशी की हालत में मिला तो हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। चौकी ईशर नगर की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने व्यक्ति को बाहर निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी। व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय विवेक दत्त के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से अमृतसर के मजीठा रोड का रहने वाला है। माता-पिता की मौत के बाद वह लुधियाना के नीची मंगाली इलाके में अपने चाचा के साथ रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...