Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

Tattoo Artist की हत्या मामले में आरोपियों का Encounter, 3 शूटर गिरफ्तार

Date:

 

फिरोजपुर : फिरोजपुर शहर के भीड़भाड़ वाले मक्खू गेट एरिया में 2 दिन पहले फायरिंग करते हुए बदमाश शूटरों द्वारा एक युवक आशु मोंगा की हत्या कर दी गई थी और हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए थे। इस मामले में फिरोजपुर पुलिस ने नामी गैंगस्टर आशीष चोपड़ा सहित 7 बदमाशों और 4/5 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करते कल 2 बदमाश अंग्रेज सिंह और जोगिंदर सिंह उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया था और बाकी के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया था। आज फिरोजपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर विंग की पुलिस द्वारा एनकाउंटर करते हुए तीन और बदमाश शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पर गोलियां चलाने वाले यह शूटर गोली लगने से घायल हो गए हैं जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है।

यह जानकारी देते हुए डी.आई.जी. फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि कि आशु मोगा की हत्या करने में यह तीनों शूटर शामिल थे जिनको गिरफ्तार करने के लिए फिरोजपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर इनको गिरफ्तार करने के लिए छोड़ा गया था। डीआईजी फिरोजपुर रेंज और एस.एस.पी. सरदार भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि इन शूटरों से हत्या में बरते गए 4 पिस्तौल ,एक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related