Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

पंजाब में Encounter, कपड़ा व्यापारी की हत्या करने वाले दोनों शूटर ढेर

Date:

 

पंजाब : अबोहर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारी की हत्या में शामिल दोनों शूटरों का एनकाऊंटर कर दिया गया है। जानकारी अऩुसार अबोहर के पंज पीरटिब्बा के पास एनकाऊंटर हुआ है, जिसमें दोनों आरोपियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं मुठभेड़ दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

बता दें उक्त घटना में 5 आरोपी शामिल थे, जिनमें से पुलिस ने दो को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह व राम रत्न के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस रिकवरी के लिए लेकर गई थी, जहां पर पुलिस के साथ मुठभेड़ दौरान दोनों का एनकाऊंटर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार दोनों आरोपियों जसप्रीत सिंह व राम रत्न को रिकवरी के लिए पुलिस पीर टिब्बा रोड पर लेकर गई थी। जहां पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें जवाबी कार्रवाई में जसप्रीत व राम रत्न को पुलिस ने ढेर कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी मर्डर केस में शामिल थे, जिनकी मुठभेड़ दौरान मौत हो गई है। मौके से पुलिस ने 30 बोर की पिस्टल भी बरामद की है।
गौरतलब है कि अबोहर में गत दिन सरेआम कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने लगातार एक्शन में आते हुए उक्त दोनों शूटरों को काबू कर लिया था और आज अबोहर में दोनों को एनकाऊंटर दौरान ढेर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...