Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

लुधियाना में बुजुर्ग को चलती कार से नीचे फेंका:अस्पताल में मौत

Date:

 

लुधियाना –लुधियाना में बीती रात एक बुजुर्ग की मौत हो गई। कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पहले बुरी तरह पीटा और फिर दाना मंडी के पास कार से फेंक कर चले गए। बुजुर्ग के शरीर पर चोट के काफी निशान है।

राहगीर ने बुजुर्ग को चिल्लाते देखा तो उसने 108 एंबुलेंस बुलाई और बुजुर्ग को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। थाना सलेम टाबरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 68 वर्षीय नरेंद्र कुमार के रुप में हुई है।

जानकारी देते हुए नरेंद्र कुमार के बेटे प्रदीप ने बताया कि वह न्यू शिवपुरी संतोख नगर के रहने वाले हैं। उसके पिता बिजली मरम्मत का काम करते हैं। दोपहर में वह घर से काम के लिए निकले थे। उन्होंने रास्ते में किसी को बताया था कि वह दाना मंडी की ओर काम के लिए जा रहा है।देर शाम को किसी व्यक्ति का फोन आया कि उनके पिता दाना मंडी रोड पर आयरन जिम के पास एक फैक्ट्री के बाहर जख्मी हालत में गिरे हैं। यहां एक महिला ने बताया कि कुछ लोग उसके पिता को कार से बाहर फेंक कर भाग गए हैं।लोगों ने ही 108 एंबुलेंस मंगवाई और पिता नरेंद्र कुमार को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...