Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके:लोग ऑफिस और घरों से बाहर निकले

Date:

 

नई दिल्ली—अफगानिस्तान में शनिवार को दोपहर 12:17 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-NCR तक महसूस किया गया। हालांकि अब तक जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी महससू किया गया। श्रीनगर में एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया- मैंने भूकंप महसूस किया। मैं दफ्तर में था, तभी मेरी कुर्सी हिली। कुछ इलाकों से लोगों को घरों और ऑफिस से बाहर भागते देखा गया।

थानेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सतह से 86 किलोमीटर नीचे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। यह इलाका भूकंप के लिए सेंसेटिव जोन में गिना जाता है। इस क्षेत्र में भूकंप आना सामान्य बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related