Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

अमृतसर में मिली 7 करोड़ की ड्रग्स:तस्कर गिरफ्तार

Date:

 

अमृतसर–अमृतसर देहाती पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक किलो हेरोइन मिली है। जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी हीरोइन सप्लाई करने जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर उससे नशा तस्करों के लिंक निकाले में लगी है।

सतिंदर सिंह आईपीएस, डीआइजी बॉर्डर रेंज और एसएसपी चरणजीत सिंह आईपीएस के निर्देशों के अनुसार हरिंदर सिंह गिल एसपीडी और लखविंदर सिंह कलेर पीपीएस डीएसपी की निगरानी में थाना घृणडा की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मंगल सिंह उर्फ बाबा मंगा निवासी दाऊके अमृतसर को काबू किया गया है।

आरोपी से तलाशी के दौरान एक किलो हेरोइन, एक बिना नंबर की बाइक और मोबाइल जब्त किए है। आरोपी से बरामद की गई हीरोइन की इंटरनेशनल वैल्यू 7 करोड़ है। आरोपी के खिलाफ थाना घृणडा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की प्रॉपर्टी की भी तफ्तीश की जाएगी और अगर काली कमाई से बनाई हुई प्रॉपर्टी होगी तो उसे भी फ्रिज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...