Thursday, August 13, 2026
Thursday, August 13, 2026

मोहाली में कुत्ते ने 10 लोगों को काटा

Date:

मोहाली के जीरकपुर में आवारा कुत्ते द्वारा बच्चे को काटने का मामला सामने आया है। बच्चे को बचाने आए एक युवक पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं इस कुत्ते ने एक दिन में करीब 10 लोगों को काटा है। अब घटना का वीडियो वायरल होने लगा है।

इनमें तीन से चार मरीज जीएमसीएच-32 में भर्ती हैं। उधर, जीरकपुर के अस्पताल में रोजाना कुत्तों के काटने के दस से 15 मामले पहुंच रहे हैं। डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामला गंभीर है। यहां कुत्तों की नसबंदी के लिए ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार, लोहगढ़ में दो बच्चे सामान खरीदने दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान एक बच्चा गिर गया। कुत्ते ने उसे काटने की कोशिश की। तभी उसके साथ गया बच्चा पीछे मुड़कर उसे बचाने आया। ऐसे में कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।

इसके बाद एक और युवक वहां आता है। वह बच्चों को कुत्ते से छुड़ाने की कोशिश करता है तो कुत्ता उस पर हमला कर देता है। इस बीच वह कुत्ते से काफी देर तक लड़ता है। दुकानदार भी उन्हें कुत्ते से छुड़ाने की कोशिश करता है। वह दुकान से एक डंडा जैसी चीज फेंकता है। जिसके बाद कुत्ता वहां से भाग जाता है। लेकिन इसके बाद भी यह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

72 वर्षीय माया दास, 50 वर्षीय याद राम, 25 वर्षीय हरिओम, 8 वर्षीय शिवा और 3 साल 5 महीने के रियांश को कुत्तों ने बुरी तरह काटा। लोगों के अनुसार आवारा कुत्तों को पकड़ने का ठेका कावा संस्था को दिया गया था, ले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related