Saturday, May 16, 2026
Saturday, May 16, 2026

बरनाला में किसानों का प्रदर्शन:धान खरीद की मांग; रोड जाम की

Date:

 

बरनाला–बरनाला में आज धान खरीद के खराब प्रबंधन के खिलाफ किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया। 5 जगहों पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने महल कलां अनाज मंडी के सामने बरनाला-लुधियाना रोड, बड़बर दाना मंडी गांव के सामने बठिंडा-चंडीगढ़ रोड, रूडेके कलां अनाज मंडी में मानसा रोड और भदौड़ तीन कोनी चौक में फरीदकोट बरनाला रोड को जाम कर दिया है।

इसके अलावा डी-मार्ट शॉपिंग मॉल बरनाला के सामने बीकेयू उगराहां का धरना लगा है। बीकेयू उगराहां की ओर से मल्लियां और बड़बर टोल प्लाजा पर एमपी मीत हेयर के घर पर पहले से ही धरना दिया जा रहा है। इन धरनों में किसानों के अलावा आढ़ती, शैलर मालिक और मजदूर भी शामिल हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार के कारण आज किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। दोनों सरकारें मिलकर किसानों को परेशान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में नीतियां बना रही है। किसान की धान की फसल मंडियों में लुढ़क रही है। केंद्र सरकार और पंजाब सरकार ने खरीद को लेकर पूरे इंतजाम नहीं किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related