Wednesday, August 20, 2025
Wednesday, August 20, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर CM हाउस में हमला:सिर पर चोट

Date:

नई दिल्ली—दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह CM आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। दिल्ली CM ऑफिस ने बयान में कहा,
आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- आरोपी ने CM का हाथ पकड़कर खींचा। वे मेज के कोने से टकराईं। सिर पर चोट आई है। मीडिया में चल रही थप्पड़ वाली बात गलत है।
दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर अटेम्प्ट टू मर्डर (हत्या की कोशिश) का केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश भी किया जाएगा।
आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया (41) है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा किया है कि आरोपी 24 घंटे से CM की रेकी कर रहा था।
इधर, घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जानने सीएम हाउस पहुंचे। यहीं पर सीएम का इलाज चल रहा है।
सोशल मीडिया में CCTV भी वायरल हो रहा है। इसमें खीमजीभाई 19 अगस्त को CM के शालीमार बाग निवास का रेकी करता हुआ दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने चंद घंटों में ही जेलेंस्की से वादा तोड़ा: रूस के खिलाफ सैन्य मदद से इंकार

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा यू-टर्न लेते...

मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद:34 लोकल ट्रेनें कैंसिल

मुंबई---मुंबई में तेज बारिश का बुधवार को तीसरा दिन...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर पंजाब सरकार ने जारी किए निर्देश

  जालंधर/चंडीगढ़ (: पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में...