Wednesday, October 14, 2026
Wednesday, October 14, 2026

दिल्ली ब्लास्ट, कश्मीर-लखनऊ में 8 जगहों पर NIA की रेड

Date:

 

श्रीनगर—-दिल्ली आतंकी ब्लास्ट मामले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में 8 जगहों पर छापेमारी की।

एजेंसी ने कश्मीर में मौलवी इरफान अहमद, डॉ. आदील, डॉ. मुजम्मिल, आमिर राशिद और जसीर बिलाल और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शाहीन के घर पर धावा बोला।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, NIA की छापेमारी शोपियां के नादिगाम गांव, पुलवामा के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा, संबूरा और कुलगाम में की गई।

इसके अलावा डॉ. उमर नबी के साथी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश के घर पर भी छानबीन की गई। ​​​​​​उस पर हमास की तरह भारत में ड्रोन हमलों की साजिश रचने का आरोप है।

एजेंसी सूत्रों के मुताबिक टीमें ऐसे सबूतों की तलाश कर रही हैं जो व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। तलाशियों में नए सबूत मिले या नहीं इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...