Wednesday, October 14, 2026
Wednesday, October 14, 2026

कुरुक्षेत्र में CM सैनी का कल की छुट्टी का ऐलान:21 हजार बच्चों के साथ पढ़ा गीता पाठ

Date:

 

कुरुक्षेत्र–हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) में आज (सोमवार) 21 हजार विद्यार्थियों ने केशव पार्क एक साथ एक मिनट के लिए वैश्विक गीता पाठ किया। इसमें देश-विदेश के विद्यार्थी और नागरिक भी ऑनलाइन तरीके से शामिल हुए। योग गुरु स्वामी रामदेव अचानक कार्यक्रम में पहुंचे।

 

उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर जाकर माथा टेका। यहां मुख्यमंत्री ने पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और हवन-यज्ञ में आहुति डाली। कार्यक्रम के बाद सीएम नायब सैनी ने कल मंगलवार को स्कूलों की छुट्‌टी का ऐलान किया।

गीता का वैज्ञानिक महत्व भी- मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गीता के अष्टादश श्लोक से पूरा आकाश गूंज उठा है। यह हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है कि भारत के साथ-साथ अनेक देशों में गीता के श्लोक गूंजे। इस गीता पाठ के केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी है। यह अपने आप में एक प्रार्थना भी है।

 

विज्ञान ने मानी गीता की ताकत

 

नायब सैनी ने कहा कि गीता, वेदों और उपनिषदों से भी बड़ा ग्रंथ है। विज्ञान मानता है कि गीता के पाठ से प्राणी को नई ऊर्जा लती है। साथ ही मन को सुकून मिलता है और विचारों में नैतिकता आती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 सितंबर 2014 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को गीता भेंट की थी। इसके बाद 2016 से महोत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...