Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

पंजाब-चंडीगढ़ में दिन का तापमान गिरा

Date:

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। बीते 24 घंटों में पंजाब का तापमान 6 डिग्री गिरा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। वहीं, चंडीगढ़ के तापमान में 9.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है। सभी जिलों का तापमान 12 से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बीते 24 घंटों में पठानकोट में 5.4 एमएम, बठिंडा में 8.4, फतेहगढ़ साहिब में 2.5, फिरोजपुर में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि अन्य जगहों पर भी बादल बूंदाबांदी से लेकर 2 एमएम तक बरसे। अब आने वाले 2 दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

पंजाब के 17 जिलों में कोल्ड वेव और धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कई इलाकों में कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और लुधियाना में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और लुधियाना में धुंध को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...