Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

जालंधर में बनेगा आम आदमी पार्टी का मेयर, नगर निगम में मिला बहुमत

Date:

जालंधर/चंडीगढ़, 23 दिसंबर

जालंधर नगर निगम में आम आदमी पार्टी (आप) का मेयर बनने का रास्ता साफ हो चुका है। सोमवार को कांग्रेस भाजपा और दो निर्दलीय समेत पांच पार्षद पार्टी में शामिल हुए जिसके बाद अब नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने बहुमत के जादुई आंकड़े को छू लिया।

आप नेताओं एवं कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत की उपस्थिति में पांचों काउंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अब नगर निगम में आम आदमी पार्टी के कुल 43 पार्षद हो गए हैं और मेयर बनाने के लिए भी इतने ही पार्षदों की जरूरत होती है।

जालंधर के वार्ड नंबर- 47 से कांग्रेसी काउंसलर मनमीत कौर और वार्ड नंबर – 65 से कांग्रेसी काउंसलर परवीन वासन पार्टी में शामिल हुए। वहीं वार्ड नंबर- 63 से भाजपा काउंसलर सुलेखा आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। दो आजाद पार्षद वार्ड नंबर- 46 के काउंसलर तरसेम सिंह और वार्ड नंबर- 81 से आजाद काउंसलर सीमा भी आप में शामिल हुए।

पांचों पार्षद औपचारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पार्टी को निगम में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related