Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

दलित संगठनों का लुधियाना-जालंधर हाईवे जाम:पुलिस तैनात; हरियाणा के IPS पूरन सुसाइड केस में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Date:

 

लुधियाना- हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले ने पंजाब में भी तूल पकड़ लिया। लुधियाना में दलित समाज की अगवाई करने वाले संगठनों ने वाई पूरन कुमार को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने के खिलाफ चक्का जाम करने का फैसला किया है। दलित संगठन थोड़ी देर में जालंधर बाईपास चौक पर जाम करेंगे।

 

इसके लिए लोग इकट्‌ठा होने शुरू हो गए हैं। संगठनों के नेताओं का कहना है कि हरियाणा सरकार आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है जिससे देशभर के दलित समाज में भारी रोष है। भावाधस के प्रमुख व पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव ने चंडीगढ़ में चक्का जाम करने की घोषणा की थी।

भावाधस के नेता चौधरी यशपाल का कहना है कि चक्का जाम के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल बसें, इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related