Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

अमेरिका का वीजा नहीं मिला तो सुसाइड किया

Date:

हैदराबाद में रहने वाली महिला डॉ. रोहिणी (38) ने अमेरिका का वीजा नहीं मिलने पर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश फ्लैट से बरामद हुई। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वीजा नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन होने और इसी वजह से सुसाइड करने की बात लिखी हुई है।

चिलकलगुडा थाना पुलिस ने बताया कि घटना 21 नवंबर की रात की है। रोहिणी ने या तो नींद की गोलियां की ओवरडोज की थी या किसी तरह का इंजेक्शन लिया था। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। मामले की जांच दूसरे एंगल से भी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि रोहिणी आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली थी। हैदराबाद में पदमा नगर में फ्लैट लेकर रहती थी। 22 नवंबर की सुबह रोहिणी की मेड फ्लैट पर पहुंची थी। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन रोहिणी ने दरवाजा नहीं खोला।

काफी देर वो दरवाजा खुलने का प्रयास करती रही। कॉल भी किए लेकिन रोहिणी ने रिसीव नहीं किए। परेशान होकर मेड ने रोहिणी के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद हैदराबाद में रहने वाले रोहिणी के परिवार का शख्स फ्लैट पहुंचा। उसने दरवाजा तोड़ा। अंदर रोहिणी का शव था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related