Friday, July 17, 2026
Friday, July 17, 2026

खराब मौसम के चलते CM सैनी का प्रोग्राम कैंसिल

Date:

हरियाणा में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। इसके चलते रविवार (24 अगस्त) को CM नायब सिंह सैनी का प्रोग्राम कैंसिल हो गया। उन्हें सोनीपत के IMT खरखौदा होने वाले 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यातिथि के रूप में शामिल होना था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने आज 4 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट है।

प्रदेश में 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है। 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियां कम होंगी। हरियाणा में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 23 अगस्त तक औसतन 317.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 348.7 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 865.1 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 162.3 हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...