चंडीगढ़–हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मंत्री अनिल विज के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच अंबाला कैंट स्थित विज के घर पर काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान सीएम सैनी ने उनका हालचाल जाना।
करीब 10 दिन पहले नहाते समय फिसलकर गिरने से उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर कर एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी थी।
विधानसभा सेशन के दौरान भी विज सदन नहीं पहुंच सके। स्पीकर को लेटर लिखकर उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी थी। पिछले दिनों उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें विज ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गाना गुनगुना रहे आए थे।
इससे पहले भी मंत्री विज को बाथरूम में फिसलने के कारण पैर में फ्रैक्चर हो चुका है। तब मोहाली एक अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी।


