Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

भारतीय हॉकी टीम की जीत पर सीएम मान का ऐलान, हर खिलाड़ी को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

Date:

 

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिख लिया है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि विजेता हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को पदक जीतने के बाद बधाई देते हुए यह घोषणा की। बता दें कि 52 साल बाद पहली बार भारत ने ओलंपिक में हॉकी में लगातार दो पदक हासिल किए हैं। भारत ने अब टोक्यो और पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों में लगातार दो पदक जीते हैं। इससे पहले उन्होंने 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख में लगातार दो पदक जीते थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई देते हुए टीम की सराहना करते हुए कहा कि कांस्य पदक मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 के अंतर से हराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम की कांस्य पदक की यह लगातार दूसरी जीत है। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारत ने कांस्य पदक जीता था। इसीलिए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित मैच में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। स्पेन के खिलाफ इस शानदार जीत से पूरी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और यह जीत खेल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज की जाएगी।

गौरतलब है कि भारतीय हॉकी टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उप-कप्तान समेत 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में बेहतरीन हॉकी खेली थी। इन सभी खिलाड़ियों को पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related