Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

क्रिकेटर शेफाली वर्मा को CM ने दिए डेढ करोड़, नायब सैनी बोले- देश का मान बढ़ाया

Date:

 

चंडीगढ़—हरियाणा के रोहतक की रहने वाली वर्ल्ड कप 2025 विजेता महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा आज यानी बुधवार को अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं। यहां उन्होंने CM नायब सैनी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने खेल विभाग की मंजूरी के बाद पॉलिसी के अनुसार डेढ करोड़ रुपए का इनाम दिया। साथ ही ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गया।

इसके अलावा हरियाणा महिला आयोग ने भी शेफाली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। इस अवसर पर सीएम ने शेफाली से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि शेफाली ने न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। शेफाली पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पूरे देश में खेलों का रोल मॉडल है। वहीं, शेफाली वर्मा ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया।

डिप्टी डायरेक्टर पोस्ट तक की मिल सकती है नौकरी

शेफाली वर्मा को ए-ग्रेड में डिप्टी डायरेक्टर तक की पोस्ट मिल सकती है। हालांकि उसके लिए उन्हें एग्जाम देना होगा। सूबे के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3% आरक्षण और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को A, B और C श्रेणी की नौकरियों में वरीयता दी जाती है।

शेफाली बोली- मेहनत करते रहिए, मंजिल जरूर मिलेगी

प्राइज मनी लेने के बाद महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने कहा, मुझे आज बहुत अच्छा लगा। हरियाणा से हूं इसलिए अलग ही प्राउड फीलिंग है। ये सिर्फ हमारी टीम की विक्ट्री नहीं है, वुमेंस क्रिकेट की विक्ट्री है। मुझे बहुत ज्यादा खुशी है कि हमारी टीम फाइनल में जीती।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related