Friday, June 5, 2026
Friday, June 5, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी

Date:

  • • एम.एम.एस.वाई. के तहत 3.79 लाख मरीजों ने 654 करोड़ रुपये का नकदी रहित इलाज हासिल किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • • योजना के तहत अब तक पंजाब भर के 23.01 लाख परिवारों को 47.27 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • • योजना के तहत अब तक 835 अस्पताल सूचीबद्ध; पंजाब का हर परिवार 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का हकदार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 5 जून: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मुख्यमंत्री सेहत योजना (एम.एम.एस.वाई.) की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह प्रमुख स्वास्थ्य संभाल पहल प्रदेश भर के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि इस योजना के तहत 3.79 लाख मरीज पहले ही 654 करोड़ रुपये का नकदी रहित प्राप्त कर चुके हैं।

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के हर परिवार के लिए गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना को लोगों से भरपूर समर्थन मिला है और यह पंजाब भर में सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा कवरेज की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम के रूप में उभर रही है।

कार्यक्रम की पहुंच को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अब तक, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 47.27 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं, जिसमें पंजाब भर के 23.01 लाख परिवार कवर हैं। इन कार्डधारकों में से 48.5 प्रतिशत पुरुष और 51.5 प्रतिशत महिलाएं हैं। शहरी क्षेत्रों में लगभग 31 प्रतिशत कार्ड जारी किए गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 69 प्रतिशत कार्ड जारी किए गए हैं।”

उन्होंने बताया कि इस योजना को और अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगातार सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “लोगों को स्वास्थ्य कार्ड डाउनलोड करने में आ रही कठिनाइयों के मद्देनजर एक समर्पित व्हाट्सएप-आधारित सुविधा और एक वेबसाइट पेज बनाया जा रहा है ताकि लाभार्थी अपने ई-कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकें। इसी तरह, एक नई मोबाइल ऐप-आधारित पंजीकरण प्रणाली पर भी काम चल रहा है और जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।”

इस योजना के तहत दिए जाने वाले उपचार के बारे में विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अब तक 3.79 लाख मरीजों ने सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में इस योजना के तहत 654 करोड़ रुपये का मुफ्त उपचार प्राप्त किया है।” उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत 835 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें 223 सरकारी अस्पताल और 612 निजी अस्पताल शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि लाभार्थियों को प्रदेश भर में मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।

इस पहल के पैमाने और महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस प्रमुख योजना के तहत हर परिवार 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज का हकदार है।”

इस योजना को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा में एक नया मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह पहल लोगों के लिए वरदान साबित हुई है क्योंकि पहले उन्हें चिकित्सा उपचार पर बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती थी। लेकिन यह योजना यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण मानक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related