लुधियाना–CM भगवंत मान आज पंजाब की इंडस्ट्री को नया तोहफा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लुधियाना में सूबे की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्चं करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में सूचना दी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च करने से पहले आज लुधियाना में उद्यमियों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री लुधियाना की अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़ी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ बात करेंगे। उसी दौरान लुधियाना के होटल हयात रिजेंसी में इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च करेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डॉ मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में प्रदेश भर से कुछ चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित करेंगे। जिसमें प्रदेश में काम कर रही आईएएस, आईपीएस के अलावा अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रही को सममनित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिलाओं को सम्मानित करने के बाद उद्यमियों के साथ एक होटल में मीटिंग करेंगे। इंडस्ट्री डिपार्टमेंट ने होजरी, साइिकल, सिलाई मशीन, टेक्सटाइल, नटबोर्ड, ऑटोपार्ट्स, साइकिल पार्ट्स समेत अलग अलग इंडस्ट्रियल एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को बुलाया है। इंडस्ट्री मंत्री संजीव अरोड़ा भी उनके साथ रहेंगे।


