Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम में एक आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की जांच के आदेश दिए

Date:

 

 

 

नेशनल : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के पालम क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आवासीय भवन में आग लगने के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ”घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।” अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह लगी आग में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। आग की लपटों से बचने के लिए इमारत से छलांग लगाने वाले दो अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि बचाव और अग्निशमन अभियानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...