Saturday, August 29, 2026
Saturday, August 29, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे गुरुग्राम जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के अध्यक्ष

Date:



चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने नये सिरे से जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना अनुसार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को गुरुग्राम जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार, ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज को कैथल व सिरसा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार को हिसार व रोहतक, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह को नूंह व फरीदाबाद तथा शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा को भिवानी व जींद जिलों की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के अध्यक्षों की जिम्मेवारी दी गई है।

इनके अलावा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल को रेवाड़ी व पंचकूला, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को महेंद्रगढ़, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा को चरखी दादरी व झज्जर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा को अंबाला व करनाल, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी को पानीपत व यमुनानगर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी को फतेहाबाद तथा स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव को पलवल जिलों की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के अध्यक्षों की जिम्मेवारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...