Saturday, July 4, 2026
Saturday, July 4, 2026

फिरोजपुर के मुख्य कृषि अधिकारी सस्पेंड:DAP के मुद्दे को लेकर हुई कार्रवाई

Date:

 

चंडीगढ़—पंजाब सरकार ने DAP के मामले को लेकर फिरोजपुर के मुख्य कृषि अधिकारी जगीर सिंह को सस्पेंड किया है। इस दौरान वह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डायरेक्टर दफ्तर मोहाली में ड्यूटी देंगे। वहीं, फाजिल्का के मुख्य कृषि अधिकारी संदीप कुमार को अगले आदेश तक उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के डीसी की तरफ से विभाग को इस बारे में सूचित किया गया था। उन्होंने पत्र में बताया था कि उप विभागीय मेजिस्ट्रेट फिरोजपुर की देखरेख में मेसर्स सचदेवा ट्रेंड्स के विभिन्न गोदामों की जांच करने की गई। इस दौरान 161.8 मीट्रिक टन डीएपी खाद अवैध तरीके से स्टोर की हुई मिली । जांच के दौरान फर्म के मालिकों द्वारा इस संबंधी कोई रिकॉर्ड पेश नहीं किया।

जब डिप्टी कमिश्नर की तरफ से मुख्य खेतीबाड़ी अफसर जगीर सिंह से इस बारे में पूछा गया तो वह कोई तसलीबख्श उचित जवाब नहीं दे पाया। जबकि डीएपी की कमी के मद्देनजर मुख्य खेतीबाड़ी अफसर को ही जांच के आदेश दिए गए है। इस गंभीर कोताही के चलते मुख्य खेती बाडी अफसर के खिलाफ पंजाब सिविल सेवाएं सजा व अधीन नियम 1970 के नियम आठ अधीन चार्जशीट का फैसला लिया गया। इसके साथ ही उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

13 जुलाई को पंजाब आ सकते हैं पीएम मोदी, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन और रैली की चर्चा तेज

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...