Thursday, October 8, 2026
Thursday, October 8, 2026

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Date:

 

मोहाली : विजिलेंस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आज विजिलेंस ब्यूरो ने अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश हरदीप सिंह की अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। अदालत ने रिपोर्ट के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है।

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस ब्यूरो ने लंबी जांच के बाद यह चार्जशीट तैयार की है। विजिलेंस बड़े-बड़े बक्सों में यह चार्जशीट लेकर मोहाली कोर्ट पहुंची है। इसमें मजीठिया मामले से जुड़ी कई जानकारियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि चार्जशीट 40 हजार पन्नों की है। विजिलेंस टीम ने 15 जगहों पर छापेमारी की थी। लगभग 400 बैंक अकाउंटों की जांच चल रही है। बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के 59वें दिन चार्जशीट दाखिल हुई है। आपको यह भी बता दें कि मजीठिया फिलहाल नाभा जेल में बंद हैं। विजिलेंस ने उन्हें 25 जून को आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके अमृतसर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने...