Friday, September 25, 2026
Friday, September 25, 2026

चंडीगढ़ PGI के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी आज हड़ताल पर:अस्पताल प्रशासन से रेगुलर करने की मांग

Date:

मोहाली–चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में आज (मंगलवार) को कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मुलाजिमों ने साफ किया है कि वे काम नहीं करेंगे। ये मुलाजिम विभिन्न विंग में तैनात हैं। इस वजह से मरीजों को दिक्कत आने की संभावना भी है, क्योंकि अब केवल 1200 रेगुलर कर्मचारी ही काम करेंगे।

पीजीआई में इलाज के लिए सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली तक के लोग इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में मुलाजिमों को दिक्कत आ सकती है। हालांकि पीजीआई मैनेजमेंट ने हालात से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। यह हड़ताल सुबह छह बजे से शुरू हो गई है।

पीजीआई ने लोगों के लिए उठाया यह कदम

पीजीआई प्रशासन ने मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। इमरजेंसी और एडवांस ट्रॉमा सेंटर पर फोकस रहेगा। नियमित अस्पताल अटेंडेंट, नर्सिंग स्टाफ और सहायक स्टाफ को अतिरिक्त ड्यूटी पर लगाया गया है। सभी विभागाध्यक्षों को मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश दिए गए हैं। हड़ताल के दौरान सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...