Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश की संभावना:तूफान भी आएगा

Date:

पंजाब में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान 41.2 डिग्री पर पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा। 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री ज्यादा है।

हालांकि, आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।

मौसम विभाग ने 17 और 19 अप्रैल तक हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 18 और 19 अप्रैल को हीट वेव के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकेगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जबकि 20 और 21 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट नहीं है।

इसी तरह बारिश की बात करें तो 17 तारीख को कोई अलर्ट नहीं है। इसके बाद 18 से 20 तक बारिश की संभावना है। 21 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...