Tuesday, July 28, 2026
Tuesday, July 28, 2026

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने हिरासत में लिया, शराब घोटाले में बड़ा एक्शन

Date:

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी में हिरासत में लिया है। ईडी ने चैतन्य बघेल के खिलाफ शराब घोटाले को लेकर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में मिले नए सबूतों के तहत चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया है। ईडी ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए चैतन्य बघेल को भिलाई स्थित निवास से हिरासत में लिया है। ईडी के कई अधिकारी भिलाई पहुंचे और चैतन्य बघेल को लेकर रायपुर दफ्तर के लिए रवाना हुए।
बताया जा रहा है कि मामले में नए सबूत मिलने के बाद ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित घर की तलाशी ली और घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए। उधर, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को लेकर सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा था कि,‘आज मेरे बेटे का जन्मदिन है। पिछले साल 2023 में मेरे जन्मदिन में ईडी आई थी। इस बयान के बाद पूर्व सीएम विधानसभा के लिए रवाना हो गए थे, जिसके बाद ईडी ने बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...