Thursday, July 23, 2026
Thursday, July 23, 2026

जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी:पटरी उखड़ने से हुआ हादसा

Date:

जमुई–बिहार के जमुई में सीमेंट लदी एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। आसनसोल की ओर से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी के कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गए, जबकि 5 डिब्बे नीचे बरुआ नदी में जा गिरी।

हादसा पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत जसीडीह–झाझा रेलखंड पर शनिवार बरुआ नदी पर बने रेलवे ब्रिज संख्या 676 के पास रात करीब 11:40 बजे हुआ। हादसे के बाद पटना से हावड़ा जाने वाली रेल रूट करीब 10 घंटे से प्रभावित है।

मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस को 16 स्टेशनों पर कैंसिल कर दिया गया है। 9 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है जबकि पटना-देवघर(63210) पैसेंजर को कैंसिल कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला-पन्नू

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ...