Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

बड़ी वारदात : बुजुर्ग का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, नहर में फैंका शव

Date:

 

गोनियाना : जिला पुलिस ने बुजुर्ग का अपहरण कर हत्या करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। एस.एस.पी. अमनीत कोंडल ने बताया कि 26 दिसम्बर को पूरन सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव बलयाना ने थाने सूचना दी कि उसका भाई उजागर सिंह का पुत्र बख्तौर सिंह 23 दिसम्बर से लापता है, जो अभी तक घर नहीं लौटा है।

इस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की तो पता चला कि बख्तौर सिंह को गुरप्रीत कौर ने साथियों के साथ दान सिंह वाला गांव में अगवा कर लिया था, जिसके बाद डी.एस.पी. भुचो रविंदर सिंह रंधावा के दिशा-निर्देशों पर थाना नेहियांवाला प्रभारी जसविंदर कौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपियों को काबू कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया।

जांच में पता चला कि आरोपियों ने बख्तौर सिंह की पिटाई कर उसका शव बठिंडा नहर में फैंक दिया था, जिसे श्री मुक्तसर साहिब के लंबी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वे मोहाली भाग गए, जिन्हें पुलिस टीम ने खरड़ के थाना मटौर के एरिया से गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related