Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

अमृतसर में कार और ट्रैक्टर की टक्कर:हादसे में दोनों ड्राइवरों की मौत

Date:

 

अमृतसर–पंजाब के अमृतसर में आज सुबह एक इनोवा कार और एक ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इनोवा और ट्रैक्टर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। इनोवा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

वहीं ट्रैक्टर भी टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।राहगीरों के मुताबिक आज सुबह ट्रैक्टर अमृतसर से बटाला के लिए निकला था। जिसमें धान भरी थी। जब वो वेरका बाइपास पर दून स्कूल के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही एक इनोवा कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और पलट गई। वहीं ट्रैक्टर भी पूरी तरह टूट गया और ड्राइवर उसके नीचे आ गया। हादसे में कार सवार और ट्रैक्टर ड्राइवर दोनों लोगों की मौत हो गई।

फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन ट्रैक्टर सवार तरन तारन का निवासी बताया जा रहा है। वहीं इनोवा सवार के बारे में इतनी जानकारी है ।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related