Friday, August 21, 2026
Friday, August 21, 2026

अबोहर में सीए की स्टूडेंट ने किया सुसाइड

Date:

 

अबोहर—फाजिल्का जिले के अबोहर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान शिव शक्ति नगर में रहने वाली 18 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। आरती चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) की पढ़ाई कर रही थी।

 

मृतका के पिता मोहन लाल के अनुसार, घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। आरती ने अकेले में कमरे में फांसी लगा ली। जैसे ही परिवार को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत ई-रिक्शा से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि आरती पिछले 2-3 दिनों से कमर दर्द से जूझ रही थी। दर्द इतना अधिक था कि वह उठ भी नहीं पा रही थी। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी- केजरीवाल

 इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर ये लोग विदेशी...