Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

फरीदकोट में AAP नेता के होटल पर चला बुलडोजर:अवैध निर्माण हटाया

Date:

फरीदकोट—फरीदकोट जिला प्रशासन ने आम आदमी पार्टी के नेता अर्श सच्चर के शाही हवेली होटल के बाहर किए गए निर्माण को अवैध करार देते हुए उसे जेसीबी की मदद से हटवा दिया। यह कार्रवाई बुधवार सुबह की। जिस पर आप नेता सच्चर ने एतराज जताया और इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित करार दिया।
जानकारी के अनुसार आप नेता अर्श सच्चर के होटल शाही हवेली के बाहर किए निर्माण को लेकर पिछले कुछ समय से ही विवाद चल रहा है। प्रशासन के अनुसार इस मामले में एक शिकायत के बाद एनजीटी ने इसे हटाने के आदेश जारी किए।
अर्श सच्चर ने कहा कि उन्होंने फरीदकोट की बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी व गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए तथाकथित भ्रष्टाचार की मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। जिसपर विजिलेंस जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यह शिकायत वापिस करवाने के लिए उनपर दबाव बनाया जा रहा है और उनके इनकार करने पर यह कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...