Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

चंडीगढ़ में लड़के की बेरहमी से पिटाई:भीड़ के सामने किया नग्न

Date:

चंडीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाले वाली एक घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़के को बेरहमी से पीटा गया, उसके कपड़े तक फाड़ दिए। लोगों के सामने नग्न तक कर दिया गया। लेकिन भीड़ में से युवक को बचाने कोई नहीं आया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की तरफ से मारपीट करने वालों की की तलाश जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही युवक को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस की तरफ से छापेमारी की जा रही है।

यह मामला गणेश विसर्जन यात्रा के मौके का बताया जा रहा है। इस दौरान किसी बात को लेकर पीड़ित का अन्य युवकों में विवाद में हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वह उसकी पिटाई करते हुए काफी दूर तक ले गए। इस दौरान उन्होंने उसके कपड़े तक फाड़ दिए। लेकिन भीड़ में मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। उन्होंने उस पर लाठी-डंडों और तेज हथियारों से हमला किया। युवक को घायल अवस्था में सेक्टर-16 में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को माफ नहीं किया जाएगा। घटना के पीछे की सारी वजह पड़ताल की जा रही है।

मौलीजागरां थाने के प्रभारी हरिओम शर्मा ने बताया कि घटना दो दिन पुरानी है। जैसे ही यह मामला सामने आया था, उसके बाद हमारी तरफ से पांच के करीब लोगों पर केस दर्ज लिया था। सारे आरोपी छोटी उम्र के है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...