Tuesday, July 14, 2026
Tuesday, July 14, 2026

जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Date:

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। स्कूलों के प्रिंसिपल को धमकी भरी मेल भेजी गई। मेल मिलते ही तुरंत स्कूलों में चलती क्लास को बंद कर लाइटें बुझा दी गईं। इसके बाद पेरेंट्स को वॉट्सऐप, फोन कॉल और स्कूल एप की मदद से सूचना दी गई कि वह तुरंत अपने बच्चों को ले जाएं।

 

ढ़ाई बजे की जगह सुबह 11 बजे ही छुट्‌टी होने से पेरेंट्स भी घबरा गए। सभी अपने कामकाज छोड़ तुरंत बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जालंधर के KMV स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, IVY वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति स्कूल को यह धमकी भेजी गई है।

 

वहीं मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि ई-मेल से धमकी मिली है। एंटी साबोटाज टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। पूरे स्कूल को खंगाला जा रहा है। एहतियात के तौर पर स्कूल खाली कराए गए हैं।

 

बम धमकी के बाद जालंधर के सारे स्कूल बंद कराए जा रहे हैं। APJ स्कूल, मायर वर्ल्ड, कैंब्रिज कोएड में भी छुट्‌टी की सूचना है। इस मामले में जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related