Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

लुधियाना में 8 साल के मासूम के साथ कुकर्म: पिता की शिकायत पर केस दर्ज

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पतंग देने का लालच देकर एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है जिसके खिलाफ POCSO एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका 8 साल का बेटा घर आया और दर्द से भरा हुए बताया कि उसके पायजामे पर खून लगा है और शौच वाली जगह पर तेज दर्द हो रहा है।जब पिता ने अपने बेटे को चेक किया तो पाया कि उसके अंदरूनी पायजामे पर सचमुच खून लगा हुआ था। घबराए पिता ने बेटे से पूरी बात पूछी। तब मासूम ने जो खुलासा किया, उससे परिवार के होश उड़ गए।

कमरे में ले जाकर की दरिंदगी

मासूम ने बताया कि उनके घर की दूसरी गली में रहने वाले अर्श नाम के लड़के ने उसे पतंग देने का लालच दिया। पतंग के लालच में वह उस लड़के के साथ चला गया।बच्चे के अनुसार आरोपी अर्श उसे अपने घर के ऊपर बने कमरे में ले गया। वहां उसने जबरदस्ती बच्चे से कुकर्म किया। इस घटना के कारण बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related