Thursday, August 6, 2026
Thursday, August 6, 2026

गाय को बचाने के चक्कर में बोलेरो पलटी,दो की मौत: 7 घायल, 3 की हालत गंभी

Date:

 

जैसलमेर–जैसलमेर में गाय को बचाने के चक्कर में बोलेरो पलटी खा गई। हादसे में एक ही परिवार की महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। हादसा रामगढ़ इलाके में शनिवार देर रात 2 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार ओसियां के पांचला खुर्द गांव के रेवतराम (60) अपने परिवार के साथ शनिवार को तनोट माता दर्शन करने गए थे। रात 2 बजे वे परिवार के साथ बोलेरो से लौट रहे थे। रामगढ़ बाइपास के पास बोलेरो सामने अचानक गाय आ गई।अनियंत्रित हुई गाड़ी पलटी खाते हुए सड़क से नीचे उतर गई। गाड़ी में बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। इस दौरान पीछे आ गई गाड़ी में सवार लोगों बोलेरो को पलटते हुए देखा। वे पहुंचे तो लोग बोलेरो में फंसे हुए थे।

हादसे में रेवतराम, उसकी पत्नी बेबी (55), बेटा प्रकाश (25), दिनेश (25), साले चेनाराम (42), छोटे भाई की पत्नी अनु (34), उसकी बेटी लक्षिता (4) और पूना राम (27), किरण (24) घायल हो गई। घायलों को एंबुलेंस से रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चेनाराम और किरण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related