Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

कॉलेज की दीवार से जा टकराई बोलेरो, दूल्हे समेत 5 की मौत

Date:

 

नेशनल— उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई थाना इलाके में शुक्रवार को बारात लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप के एक स्कूल की दीवार में टक्कर मार देने से दूल्हे समेत पांच बारातियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिणी क्षेत्र की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुकृति शर्मा ने बताया कि जुनावई में एक नई बोलेरो तेज रफ्तार से आई और जनता इंटर कॉलेज की दीवार में घुस गई। उन्होंने बताया कि बोलेरो में एक बारात जा रही थी जिसमें दूल्हा भी सवार था।

सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। उन्होंने बताया कि जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पर पांच लोग मृत अवस्था में लाए गए, जिनमें दूल्हा सूरज (24), उसकी भाभी आशा (26) और आशा की बेटी ऐश्वर्या (दो) छह वर्षीय बालक विष्णु पुत्र मनोज और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल था।

एएसपी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज थी और वह अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद स्कूल की दीवार से टकरा गई। उन्होंने बताया कि वाहन में कुल 10 लोग मौजूद थे। चार अन्य घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। यह बारात हर गोविंदपुर गांव से सिरतौल (बदायूं) जा रही थी। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...